बड़ी कार्रवाई….हल्द्वानी के इस इलाके में गरजी प्रशासन की JCB

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के पुनर्निर्माण की दिशा में प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुल के आसपास किए गए अतिक्रमणों को हटा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम व प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण ध्वस्त किए। कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते कलसिया पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। वर्तमान में कुमाऊं मंडल के छह जिलों की यातायात व्यवस्था वैकल्पिक बेली ब्रिज के जरिए संचालित की जा रही है। ऐसे में स्थायी पुल निर्माण को प्रशासन ने प्राथमिकता में रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  बुद्धपार्क में क्यों भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण ? शासन-प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश (haldwani)

अधिकारियों के अनुसार पुल निर्माण कार्य शुरू करने के लिए आसपास के अतिक्रमणों को हटाना जरूरी था। इस संबंध में अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि बीतने के बाद भी कब्जे नहीं हटाए जाने पर प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर अस्थायी निर्माण और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, ससुरालियों पर गंभीर आरोप

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कहा कि मानसून से पहले स्थायी पुल निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुल के तैयार होने से कुमाऊं की यातायात व्यवस्था और अधिक सुरक्षित व सुगम हो सकेगी तथा लोगों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परियोजनाओं में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad