बिग ब्रेकिंग- आप सांसद संजय सिंह राज्यसभा से सस्पेंड…….

ख़बर शेयर करें -

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें पेपर फाड़कर, उसे आसन की तरफ उड़ाने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। अबतक राज्यसभा के 20 और लोकसभा के चार कांग्रेस सांसद निलंबित किए गए हैं।
इसके तुरंत बाद राज्यसभा को कुछ देर किए स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब कार्यवाही फिर से शुरु हो चुकी है। राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि संजय सिंह वेल में थे और नारेबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि संजय सिंह ने पेपर फाड़ा और उसे आसन की तरफ उछाला जो आसन की पूरी तरह से अवहेलना है। इसके तुरंत बाद संजय सिंह के ख़िलाफ़ एक मोशन वॉयस वोट के साथ पारित किया गया और उन्हें परिसर से बाहर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माथे पर तिलक, हिंदू नाम निकला बांगलादेशी सनीउर रहमान...ज़हरीली जु़बान पर पुलिस ने पहले लिया होता एक्शन तो पोल जल्दी खुल जाती...
Ad Ad
Ad