नागपुर के छात्र का अबु धाबी पहुंचा परीक्षा केन्द्र…..NEET Re-Exam से ठीक एक दिन पहले NTA की एक और चूक

ख़बर शेयर करें -

नागपुर। नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र के नागपुर के एक छात्र के साथ हुई एक हैरान करने वाली घटना ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र ने परीक्षा केंद्र के लिए नागपुर को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना था, लेकिन नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर उसका परीक्षा केंद्र संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में दिखाया गया।

जानकारी के अनुसार, छात्र को मूल रूप से नीट परीक्षा के लिए नागपुर स्थित सरस्वती विद्यालय में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था। हालांकि, पेपर लीक विवाद के बाद आयोजित की जा रही पुनर्परीक्षा के लिए जारी नए एडमिट कार्ड में उसका केंद्र बदलकर अबू धाबी इंडियन स्कूल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

परिवार का कहना है कि आवेदन के दौरान छात्र ने पहली पसंद नागपुर, दूसरी वर्धा और तीसरी भंडारा को चुना था। इसके बावजूद विदेश में परीक्षा केंद्र आवंटित होना समझ से परे है। एडमिट कार्ड देखने के बाद परिवार पूरी तरह स्तब्ध रह गया।

छात्र के पिता मोहम्मद तालिब ने बताया कि उनका परिवार इतनी कम अवधि में बेटे को विदेश भेजने में सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं है और परीक्षा से एक दिन पहले यात्रा की कोई व्यवस्था करना संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

मामले की जानकारी मिलते ही परिवार ने एनटीए की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। परिवार के अनुसार, हेल्पलाइन अधिकारियों ने इसे तकनीकी त्रुटि माना है और जांच के बाद संशोधित एडमिट कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है। हालांकि परीक्षा से ठीक पहले हुई इस गलती ने छात्र और उसके परिवार की चिंता काफी बढ़ा दी है।

इस घटना के बाद परीक्षा प्रबंधन और अभ्यर्थियों को केंद्र आवंटन की प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad