भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग- राहुल गांधी पाकिस्तान से शुरू करें भारत जोड़ो यात्रा, कुछ ज्यादा ही ज़हर उगलने लगे हैं सरमा…जानिए किसने किसको कहा नया मुल्ला ज्यादा प्याज़ खाता है

ख़बर शेयर करें -

भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गयी है। भाजपा कांग्रेस की भारत जोड़ोे यात्रा को लेकर भन्नाई हुई है। 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस को यह यात्रा शुरू ही करनी है तो इसकी शुरुआत पाकिस्तान से होनी चाहिए। उन्होंने कहा, भारत पहले से जुड़ा हुआ है और एक है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, भारत का बंटवारा 1947 में हुआ था। इसलिए भारत में इस यात्रा का कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के समय में भारत 1947 में बंटा था। अगर उनको भारत जोड़ो यात्रा करनी ही है, तो राहुल गांधी को इसकी शुरुआत पाकिस्तान से करनी चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने का क्या मतलब है? भारत पहले से जुड़ा हुआ है और एक है। मेरी सलाह है कि राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान से ही शुरू करनी चाहिए। भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि हिमंता बिस्वा आजकल ज्यादा जहर उगल रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने हेमंत बिस्वा को नया मुल्ला बताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad