भाजपा के घोषणापत्र में परंपरागत हिंदुत्व की छाप

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-भाजपा पर दृष्टिपत्र हिंदुत्व के एजेंडे की स्पष्ट छाप नजर आती है। लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर अपने इरादे जताकर उसने संदेश साफ किया कि अपने एजेंडे पर वह मजबूती से कायम है। चारधाम सर्किट, मानसखंड मंदिर माला मिशन, हरिद्वार को अंतर्राष्ट्रीय योग राजधानी बनाने और मिशन मायापुरी में बदलने का संकल्प इसके प्रमाण हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

डबल इंजन की शक्ति
दृष्टिपत्र में डबल इंजन की शक्ति की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। सत्ता में आने के बाद भाजपा राज्य के लोक कल्याण, शिक्षा, अवस्थापना, उद्यान, कृषि, किसान, श्रम, स्वास्थ्य, मनरेगा, उद्योग, शहरी विकास आदि से जुड़ी तमाम केंद्रीय सहायता के जरिये विकास की पटकथा लिखना चाहती है। केंद्र की पर्वतमाला योजना का दृष्टिपत्र में उल्लेख है, जिसके तहत राज्य के 10 पर्वतीय जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रोपवे परिवहन नेटवर्क के निर्माण संकल्प लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad