SIR के नाम पर तहसील में कालाबाज़ारी हो रही है! हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सिटी मजिस्ट्रेट से की शिकायत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान आमजन को आ रही समस्याओं और प्रपत्रों की कथित कालाबाजारी को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने नाराजगी जताई है। सोमवार को उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

विधायक ने मांग की कि एसआईआर प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनाया जाए। साथ ही प्रपत्रों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और सत्यापन को लेकर लोगों में भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने प्रशासन से आम नागरिकों को स्पष्ट और समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

विधायक सुमित हृदयेश ने सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि तहसील परिसर में एसआईआर से संबंधित प्रपत्रों को निर्धारित मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की पहचान कर तत्काल सख्त कार्रवाई करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों का दुरुपयोग या उनसे अनुचित लाभ कमाने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आम जनता की मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी जेब भरने वालों के खिलाफ प्रशासन को कड़ा शिकंजा कसना चाहिए।

विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत प्रत्येक नागरिक का मताधिकार है। इसलिए जरूरी है कि विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुगम हो, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे को वह प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।

इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, मयंक भट्ट, हेमंत बगड़वाल, एनबी गुणवंत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, नीमा भट्ट, धर्मवीर, गोविंदी लोबियाल, ज्ञान सिंह थापा, शकील सलमानी, मोहम्मद गुफरान, शैलेंद्र दानू सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad