Breaking—नैनीताल की वादियों में चीख-पुकार…6 पर्यटक सवार टवेरा खाई में गिरी….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल घूमकर लौट रहे लखनऊ के छह पर्यटकों का सफर उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब उनकी टवेरा गाड़ी ज्योलीकोट के पास अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार गोमतीनगर, लखनऊ निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) नैनीताल घूमने आए थे। गुरुवार सुबह सभी पर्यटक हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टवेरा वाहन संख्या यूके 04 टीबी 3870 से काठगोदाम की ओर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani---जलभराव रोकने को बनभूलपुरा में चला बुलडोजर, 20 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ज्योलीकोट नंबर-1 से आगे वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दुर्घटना में चालक संग्राम सिंह और पर्यटक निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया है। वहीं अन्य चार पर्यटकों को भी चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में डीएम खुद उतरे सड़क पर, बिना हेलमेट वाहन चालकों को बांटे ‘उपहार’

यह हादसा नैनीताल की सैर पर आए पर्यटकों के लिए एक भयावह अनुभव बन गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad