देहरादून के पित्थूवाला में पॉलिटेक्निक शिक्षक से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ा, शिक्षकों में रोष

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। देहरादून के पित्थूवाला में पॉलिटेक्निक शिक्षक से मारपीट मामले में रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को घटना के विरोध में अल्मोड़ा पॉलिटेक्निक के शिक्षक और कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान सरकार से आरोपी दरोगा की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। उत्तराखंड पॉलिटेक्निक टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षक कार्य बहिष्कार पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: HIV संक्रमित बहन की मौत, जीजा के राज पर से उठा पर्दा, अपनी जांच कराने से बार-बार बचता रहा---- मुकदमा

इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि कानून की रक्षा करने वाले ही संस्थान में घुसकर शिक्षकों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब तक आरोपी दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व गिरफ्तारी नहीं हो जाती है एसोसिएशन के नेतृत्व में शिक्षको व स्टाफ का विरोध जारी रहेगा। वहीं, देहरादून में दरोगा और उसके अन्य साथियों द्वारा शिक्षकों और स्टॉफ की गई मारपीट की गहरी निंदा की और घटना को शर्मनाक बताया। यहां कार्यबहिष्कार करने वालों में प्रधानाचार्य रेखा असवाल, सचिन जोशी, मंजू भट्ट, मोनिका उपाध्याय, रोहित जोशी, नीतू प्रसाद आर्य, विवेकानंद समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad