CBSE कक्षा 10 का रिजल्टः हल्द्वानी के INSPIRATION PUBLIC SCHOOL का उत्कृष्ट प्रदर्शन

हल्द्वानी। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन बेहद प्रशंसनीय रहा। इस साल कक्षा 10वीं में 163 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 72 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रकृति पाण्डे ने 99 प्रतिशत, दिगविजय सिंह अधिकारी ने 98.6 प्रतिशत और देवांश जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा, 36 विद्यार्थियों ने आईटी में, 13 ने अंग्रेजी में, 1 ने हिन्दी में और 1 ने सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



