चंपावत को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन शुरू, सिटी सेंटर निर्माण का भी किया शिलान्यास

ख़बर शेयर करें -

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने गृह जनपद चंपावत को विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय पहुंचकर सबसे पहले जिला अस्पताल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही अस्पताल में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का नया अध्याय शुरू हो गया है।

एमआरआई मशीन के शुरू होने से अब चंपावत और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को जांच के लिए हल्द्वानी, देहरादून या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय और धन दोनों बचेगा तथा गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

इसके बाद मुख्यमंत्री ने चंपावत रोडवेज स्टेशन परिसर में प्रस्तावित सिटी सेंटर निर्माण परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह परियोजना शहर के विकास को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। सिटी सेंटर के निर्माण से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और शहर की आधारभूत संरचना भी मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चंपावत को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित शहर के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास के माध्यम से क्षेत्र की तस्वीर बदलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इन सौगातों का स्वागत करते हुए इसे चंपावत के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad