दिव्यांग खिलाड़ी मोहनी के जज्बे को देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए गदगद, तीलू रौतेली पुरस्कार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर की दिव्यांग खिलाड़ी मोहनी कोरंगा को देहरादून में मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या सहित अन्य द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने पर जिले में खुशी का माहौल है। मोहनी को यह पुरस्कार मिलने पर उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं। कपकोट के ग्राम नौकुड़ी हरसिंग्याबगड़ निवासी नैन सिंह कोरंगा की पुत्री मोहनी कोरंगा जन्म से स्वास्थ्य थी। लेकिन दस साल की उम्र में खेलते वक्त मोहनी का एक पाव बुरी तरह टूट गया। तब से वह दिव्यांग की श्रेणी में आई। लेकिन मोहनी ने अपने जीवन से कभी हार नही मानी। उन्होंने अब तक गोला और चक्का फैंक में अब तक दस गोल्ड मेडल जीते है।

मोहनी दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में चेन्नई, कर्नाटक, बंगलौर, देहरादून में अपना लोहा मनवा चुकी हैं। उनके इसी जज्बे को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इस बार उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। जो मंगलवार को देहरादून में सम्मानित हुई। इधर कपकोट की नामती चेटाबगढ़ निवासी जानकी कोश्यारी को आंगनबाड़ी उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनो को अपने अपने क्षेत्र के बेहतरीन कार्य करने एवं पुरस्कार से नवाजे जाने पर विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, लक्ष्मण देव, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक ललित फरस्वान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बिक्रम शाही, बहादुर सिंह, मनोज कोरंगा, दलीप सिंह खेतवाल, सहित अन्य ने उन्हें बधाई दी है।

Ad