यहां एआरटीओ कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं लोगों की समस्या निराकरण हेतु कार्य कर रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने कार्यालय के रिक्त पदों के साथ ही कार्यालय के अभिलेखों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और एआरटीओ रामनगर संदीप वर्मा को निर्देश दिये कि ओवरलोडिंग, हाईस्पीड व गलत तरीके से नशे मंे वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के लिए सुबूत जुटाने निकला 80 साल का बुजुर्ग 8 दिन से लापता Uttarakhand

उन्होंने कहा कि सरकार सचिवालय से लेकर ब्लाक स्तर के सभी कार्यालयों में एक कार्य संस्कृति के तहत कार्य को अंजाम दे रही है साथ ही आम जनमानस के कार्य सुगमता से हांे तथा बिचौलियों के द्वारा कार्यप्रणाली को लगाम लगे तथा आमजनमानस के जनता के कार्य लम्बित ना हो। सरकार की यही प्राथमिकता है कि आमजनता के कार्य बिना रूकावट व सरलता के साथ हों। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को एआरटीओ कार्यालय की सभी व्यवस्थायें सही पाई गई जिस पर उन्होंने संतुष्टि भी जताई। निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड मण्डी परिषद अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, विकास शर्मा, वीरेन्द्र बिष्ट, अध्यक्ष मण्डी समिति रामनगर राकेश नैनवाल, अमिता लोहनी के साथ ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला...
Ad Ad Ad
Ad