हल्द्वानी में सील हुए मदरसों के बच्चे तालीम के लिए इन पंजीकृत मदरसों में ले सकते हैं दाखिला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जारी की सूची

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नैनीताल विश्वनाथ गौतम ने जानकारी दी कि जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों की सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों की वैधानिकता सुनिश्चित करने हेतु दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत हल्द्वानी क्षेत्र में 18 अपंजीकृत एवं अवैध रूप से संचालित मदरसों की पहचान कर उन्हें विधिसम्मत रूप से सील कर दिया गया।

राज्य सरकार के निर्देशों पर कार्रवाई
यह कार्रवाई उत्तराखंड राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में की गई है। उद्देश्य है कि सभी शैक्षणिक संस्थान विधिवत पंजीकृत हों और निर्धारित मानकों का पालन करें ताकि बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

प्रभावित बच्चों की शिक्षा रहेगी सुरक्षित
श्री गौतम ने बताया कि इन मदरसों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सभी प्रभावित बच्चों को जनपद के पंजीकृत मदरसों में स्थानांतरित किया जाएगा और उनकी दीनी तालीम निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जनपद के भ्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, जनसमस्याओं को सुना, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

अभिभावकों से संपर्क और सहयोग की अपील
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों के लिए निकटतम पंजीकृत मदरसों से संपर्क करें। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए वे मोबाइल नंबर 9837393583 पर उनसे संपर्क कर सकते हैं।

जनता से अपीलरू मान्यता प्राप्त संस्थानों में ही दें प्रवेश
श्री गौतम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को केवल पंजीकृत और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में ही दाखिला दिलाएं। यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी हो, तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  चॉइस वेल्दी की उत्तराखंड में पहली वर्षगांठ, लोगों को बेहतर वित्तीय नियोजन की दी जानकारी

जनपद के पंजीकृत मदरसों की सूची
जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में वर्तमान में 10 पंजीकृत मदरसे संचालित हैं

मदरसा तालीम उल इस्लाम, लाइन नंबर 18, आजाद नगर, हल्द्वानी

मदरसा रहमते आलम अरबिया, इन्द्रानगर, हल्द्वानी

मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल, इन्द्रानगर, हल्द्वानी

मदरसा जुगनु तालिम ऐ निस्वा, गौसिया मस्जिद, हल्द्वानी

मदरसा अहले सुन्नत फैजान खतीबी, गंगानगर, काठगोदाम

मदरसा इशातुल हक, किदवई नगर, हल्द्वानी

मदरसा फैजुल इस्लाम, आजाद नगर, वार्ड नंबर लालकुआं

मदरसा जामिया सम्यिदा फातिमा जहरा, गौजाजाली, उत्तर हल्द्वानी

मदरसा रमजान ऑर्गनाइजेशन, टनकपुर रोड, वासी कॉलोनी, हल्द्वानी

मदरसा जामियां नूरिया बरकाते अभिना, शनि बाजार गेट, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad