भारत के चुनाव में पाकिस्तान को बीच में लाए प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेेस पर टिप्पणी

ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के आणंद में चुनाव प्रचार किया। इस प्रचार के दौरान उन्होंने शास्त्री मैदान में एक रैली को भी संबोधित किया। रैली में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पूरा देश आज विश्वास के साथ कह रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार।

उन्होंने कांग्रेस के 60 वर्षों के कार्यकाल से भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल की तुलना की। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस के कार्यकाल को शासनकाल कहा। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को पाकिस्तान का मुरीद बताया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने श्रावणी मेले का किया शुभारंभ,  पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आणंद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। अब देश ने 10 साल भाजपा का सेवाकाल भी देखा है। वो शासनकाल था, ये सेवाकाल है। कांग्रेस के 60 साल में करीब 60 फीसदी ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था। 10 साल में भाजपा सरकार ने शत-प्रतिशत टॉयलेट बना दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने श्रावणी मेले का किया शुभारंभ,  पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

60 साल में कांग्रेस देश में सिर्फ तीन करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल से जल की सुविधा पहुंचा पाई, यानी कि 20 प्रतिशत से भी कम घरों में। 10 साल में ही नल से जल पहुंचने वाले घरों की संख्या आज 14 करोड़ हो गई है, यानी 75 फीसदी घरों में नल से जल पहुंचा है।

Ad