इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर जुटे कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब—-“मां ही नहीं, मेरी राजनीतिक गुरु भी थीं” — सुमित हृदयेश

हल्द्वानी। कांग्रेस की कद्दावर नेताओं में शुमार स्व. इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में कांग्रेस, भाजपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पहुंचे वक्ताओं ने स्व. इंदिरा को प्रखर और मुखर वक्ता के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ बताया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शनिवार को नैनीताल रोड स्थित सौरभ होटल के लॉन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत शांति पाठ के साथ हुई। सभा में मौजूद नेताओं ने स्व. इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान स्व. इंदिरा हृदयेश के पुत्र एवं शहर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश उनके लिए केवल जननी ही नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक गुरु भी थीं। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने उन्हें जनसेवा, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण का जो मार्ग दिखाया, उसी पर चलते हुए आमजनमानस की सेवा करना उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य है। सुमित हृदयेश ने कहा कि शहर और यहां की जनता के लिए किए गए मां के कार्य और उनकी स्मृतियां आज भी लोगों को दिलों में हैं। अगर उनकी कार्यशैली पर चलें तो प्रदेश और क्षेत्र निश्चित रूप से विकास करेगा। आज भी उनकी कमी उनको और पूरे शहर को खलती है। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी जनमानस के हृदय में जीवित हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने अपनी माता के दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
सांसद अजय भट्ट, विधायक तिलकराज बेहड़, विधायक बंशीधर भगत, पूर्व कैबिनेट मंत्राी हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, मेयर गजराज बिष्ट, पूर्व डा. मेयर जोगेंद्र रौतेला, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, राज्यमंत्री हरीश पांडे, राज्यमंत्री हुकुम सिंह कुँवर, राज्यमंत्री मोहन पाठक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, कांग्रेस उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, लालकुआँ नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, सितारगंज नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरताज अहमद, पूर्व मंडी अध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जाकिर हुसैन, मोहन बिष्ट, किरण माहरा, प्रदीप नेगी, मोहन बिष्ट, कैलाश दुम्का, हेमंत बगड़वाल, प्रदीप बथयाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी तथा भाजपा हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, डा. हरभजन सिंह, डा.गौरव सिंघल, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, मीमांसा आर्य, देवेंद्र नेगी, रविन्द्र नेगी, गिरीश पांडे, पार्षद रवि जोशी, शराफत खान, हसनैन खतीबी, शादाब अंसारी, राजेन्द्र जीना, हेमन्त साहू, मोना शर्मा, मुकुल बल्यूटिया, नवीन पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रावासी मौजूद रहे।



