नैनीताल में कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने दिया इस्तीफा….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड में नैनीताल के नगर कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कई वर्षों से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे अनुपम कबड़वाल ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि वे अपने व्यक्तिगत कारणों से तकाल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं। कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, अध्यक्ष पद पर काम करने के दौरान मिले अवसर और पार्टी द्वारा उनपर जताए गए विश्वास के लिए वो हमेशा आभारी रहेंगे। अब कांग्रेस को चाहिए की नगर में कांग्रेस की मजबूती के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन करने के साथ ही नगर अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना जाए और न कि जबरन थोपा जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?
Ad Ad Ad
Ad