केदारनाथ मामले पर भ्रम पैदा करने में सफल नहीं होगी कांग्रेसः प्रकाश रावत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। केदारनाथ मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि कांग्रेस लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है जो कभी सफल नहीं होगी। केदारनाथ में कुल 23 किलो के करीब सोना लगा है। इससे पहले यहां पर चांदी की प्लेट थी जिसका वजन कुल 230 किलो था। उन्होंने कहा की 70 सालों में कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए क्या किया है, खासकर केदारनाथ के लिए क्या किया। 2014 तक कांग्रेस की सरकार आई और गई।

यह भी पढ़ें 👉  haldwani--मतदाता सूची में नाम और विवरण की गड़बड़ी सुधारने का मौका, 11 सितंबर तक दावे-आपत्तियां

कभी भी उन्होंने केदारनाथ की सुध नहीं ली। उत्तराखंड की धरोहर को संजोने का कभी भी काम नहीं किया, केवल जनता को गुमराह करने का काम किया है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आते ही केदारनाथ के लिए अलग से बजट देकर केदारनाथ का कायाकल्प बदलने का काम किया है और लगातार केदारनाथ मंदिर को विश्व पटल पर रखा है। रावत ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार ने उत्तराखंड के साथ केवल छल करने का काम किया। आज भाजपा की सरकार उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?
Ad Ad Ad
Ad