सेना में भ्रष्टाचार…कर्नल हिमांशु बाली रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

कोलकाता के फोर्ट विलियम स्थित ईस्टर्न कमांड की आर्मी ऑर्डनेंस कोर में तैनात कर्नल हिमांशु बाली को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन पर कानपुर की प्राइवेट फर्म मेसर्स ईस्टर्न ग्लोबल लिमिटेड को आर्मी का टेंडर दिलाने के बदले 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में कंपनी संचालक अक्षत अग्रवाल, उसके पिता मयंक अग्रवाल, सहयोगी आशुतोष शुक्ला और नरेश पाल समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई का एक और तगड़ा झटका...पेट्रोल-डीज़ल के दाम फिर से बढ़े

सीबीआई के अनुसार, 22 अप्रैल को अक्षत अग्रवाल और कर्नल बाली के बीच कोलकाता में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद 24 अप्रैल को कंपनी को टेंडर मिल गया। जांच में सामने आया कि रिश्वत की रकम हवाला के जरिए दिल्ली में पहुंचाई जानी थी। सीबीआई ने समय रहते कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।

Ad