भीमताल प्राधिकरण की मिलीभगत से अवैध होटल व रिजॉर्ट हो रहा संचालित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज

ख़बर शेयर करें -

 

भीमताल/हल्द्वानी।
भीमताल क्षेत्र के पांडेगांव में कथित रूप से सील किए गए व्यावसायिक होटल को दोबारा खोलने और निर्माण जारी रखने के मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता रवि जोशी ने मुख्यमंत्री, आयुक्त कुमाऊं मंडल तथा जिलाधिकारी नैनीताल को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पांडेगांव भीमताल में स्थित एक व्यावसायिक होटल पर पूर्व में प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए सील लगाया गया था, लेकिन बाद में कथित मिलीभगत से सील तोड़कर होटल संचालन और निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-नशा मुक्ति केंद्र में मरीज़ की हत्या..धारदार हथियार के निशान, शौचालय में मिली लाश

शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित निर्माण क्षेत्र की पर्यावरणीय संवेदनशीलता तथा स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही अथवा संरक्षण के कारण नियमों का उल्लंघन जारी है, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्था और असंतोष का माहौल बन रहा है।

रवि जोशी ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देखने वाले दहशत में आ गए, विचित्र हालत में मिली लाश....(उत्तराखंड)

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भीमताल क्षेत्र में अनियंत्रित निर्माण और नियमों की अनदेखी भविष्य में गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं।

जारीकर्ता:
रवि जोशी
पार्षद वार्ड नं. 11
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम
मोबाइल: 7535004787

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad