लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा का निधन, शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह पिछले कई दिनों से दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। बृहस्पतिवार को वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। राम बाबू मिश्रा एक सरल, मिलनसार और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। उनके कार्यकाल को स्थानीय लोग आज भी सम्मान के साथ याद करते हैं। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल एवं आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad