देहरादून:- सरे राह छात्रा की गोली मारकर हत्या से दहली राजधानी

ख़बर शेयर करें -

 आज़ाद क़लम:-देहरादून उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां रायपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला कोई और नहीं छात्रा का दोस्त ही है और हत्या के पीछे शुरुआती वजह प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम वंशिका बंसल 19 वर्षीय था, जो सहस्त्रधारा रोड स्थित फार्मेसी कॉलेज से बी फार्मा कर रही थी ,और वह यही हॉस्टल में रहती थी गुरुवार की शाम को वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से हॉस्टल से बाहर आई थी तभी आरोपी छात्र ने तमंचे से उसे गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
Ad Ad Ad
Ad