दिल्लीः केजरीवाल के आवास पर पर हंगामा करने के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हंगामा और हिंसक उपद्रव करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावाए बाकी लोगों को गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की छापेमारी जारी है। इस बाबत डीसीपी सागर सिंह कलसी (उत्तरी जिला) का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर तोड़फोड़ करने की सूचना मिलते ही पुलिस ने 70 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और फिर पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों के कामकाज में बाधा डालनेए मारपीट व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। इनमें एक धारा गैर जमानती भी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपितों की पहचान करने में जुटी हुई है। पहचान होने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स को दिल्ली में मनोरंजन कर मुक्त करने की मांग को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ;आपद्ध सरकार पर कश्मीरी हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। कई प्रदर्शनकारी पुलिस के बैरिकेड हटाते हुए मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए और गेट के कुछ हिस्से को केसरिया रंग से पोत दिया। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और बूम बैरियर को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या सहित अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गईए बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad