Delhi haj Committee….दिल्ली हज कमेटी के चुनाव में खिला कमल, इन्हें मिली कमान

ख़बर शेयर करें -

एमसीडी चुनाव में करीब-करीब आप और भाजपा बराबरी के मुकाबले पर रही। कुछ कम तो कुछ बढ़ती सीटों के साथ बहरहाल आप का ज्यादा दबदबा रहा लेकिन दिल्ली हज कमेटी के गठन के लगभग डेढ़ माह बाद हुए चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। दिल्ली हज कमेटी के चुनाव में भाजपा की कौसर जहां ने जीत हासिल कर अध्यक्ष पद हासिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान

गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसी साल 6 जनवरी को तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष के लिए राज्य हज समिति का गठन किया था। इसके सदस्यों में भाजपा सांसद गौतम गंभीर, आम आदमी पार्टी के दो विधायक अब्दुल रहमान और हाजी यूनुस, कांग्रेस एमसीडी पार्षद नाजिया दानिश, मुस्लिम धर्मशास्त्र विशेषज्ञ मोहम्मद साद और मुस्लिम स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य के रूप में कौसर जहां को शामिल किया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad