लोकसभा चुनावों के लिए मंडलम की नियुक्ति 2024 के मिशन पर कांग्रेस। की कवायत

ख़बर शेयर करें -

 

 

आज़ाद कलम हल्द्वानी:- नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा के नवनियुक्त प्रभारी श्री गोविंद सिंह कुंजवाल ने आज स्वराज आश्रम हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस की बैठक ली।
हलद्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने फूलमालाओं से नवनियुक्त प्रभारी श्री गोविंद सिंह कुंजवाल जी का स्वागत किया।
श्री गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि उनको कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा कांग्रेस को बूथ स्तर तक चुनाव मोड में लाने का जो कार्य दिया गया है उसको वे सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से अवश्य पूरा करेंगे।
श्री कुंजवाल ने बताया कि बूथों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अब 8 से 10 बूथों के एक मंडलम की नियुक्ति की जायेगी।
मंडलम का कार्य ऊपरी स्तर और बूथ स्तर के मध्य समन्यवक का कार्य सहित बूथों को सीधे राष्ट्रीय स्तर के वार रूम से जोड़ना होगा।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आगामी 28 जनवरी को देहरादून में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खड़के जी का बूथ अध्यक्षों संग संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इससे कांग्रेस बूथ लेवल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नये जोश का संचार होगा।
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि डोनेट फॉर नेशन के नारे की बुलंदी के लिए हर कार्यकर्ता उत्साहित है और देश की मजबूती हेतु कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए अपने सहयोग के लिए आतुर है।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सफल लोकसभा चुनाव हेतु अपने सुझाव लोकसभा प्रभारी जी को अंकित करवाये।
बैठक में पीसीसी सदस्य हेमन्त बगडवाल, प्रदेश सचिव डॉ मयंक भट्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हाजी सुहैल सिद्दीकी, जगमोहन बगडवाल, ललित जोशी, महानगर महामंत्री विनोद कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, महेशानंद, सौरभ भट्ट, कन्नू परगाई, पार्षद प्रतिनिधि तौफीक अहमद, लक्ष्मीकांत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जया कर्नाटक, विमला सांगूड़ी, पुष्पा नेगी, पार्षद राधा आर्य, दीपा बिष्ट, मीनाक्षी नयाल, पुष्पा मेहता, कमला तिवारी, दीपा देवी, मंजू बिष्ट, जसमीत कौर, सीमा लोहानी, मुन्नी पंत, जया पाठक, अनीता टम्टा, , राजू रावत, अमित रावत, युंका विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी, मीमांशा आर्य, हाजी इस्लामुद्दीन, गजेंद्र सम्मल, एडवोकेट कोमल जायसवाल, भुवन आर्य, आशीष कुडाई, आलोक शर्मा, बबलू बिष्ट, नीरज सिंह, नीरज नेगी, मनोज सांगुरी, खेमानंद पांडे, इंदर सिंह बिष्ट, लाल सिंह पवार, संजय जोशी, गणेश राम, ब्रिजेश कुमार, कमल सिंह मेहता, प्रदीप बिष्ट, सावन सिंह, एडवोकेट अनिल कन्नौजिया, एडवोकेट धर्मवीर, अभिषेक बिष्ट, प्रदीप कुमार, मोहम्मद अरमान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad