haldwani–मंडल आयुक्त दीपक रावत ने इस अधिकारी के खिलाफ शासन में भेजी रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल शहर के रूसी बायपास मार्ग में निर्माणाधीन सीवर लाइन में लापरवाही बरतने तथा समय अंतर्गत डामरीकरण का कार्य न किए जाने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक पीआईयू, यूयूएसडीए नैनीताल नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा पूर्व में नैनीताल शहर से रूसी बायपास मार्ग में सीवर लाइन के निर्माण के लिए खुदान कार्य के उपरांत मलबे को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा था, जिससे पूरा मलबा कीचड़ के रूप में सड़क पर फैला हुआ था। इसमें दुर्घटना होने की प्रबल संभावनाएं होने के चलते आयुक्त दीपक रावत ने उक्त के निस्तारण हेतु तत्काल कॉम्पेक्शन करने एवं किसी भी दशा में सड़क पर कीचड़ ना हो हर प्रकार से सेफ्टी रहे इसके निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी नियुक्तिः प्रोफेसर एसके कश्यप बने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति

जिसमें परियोजना प्रबंधक द्वारा कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत को सभी कार्यों को पूर्ण रूप से संपादित किए जाने की आख्या दी गई थी, लेकिन बार-बार परियोजना प्रबंधक को नैनीताल से रूसी बाईपास तक समय अंतर्गत डामरीकरण कार्य कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए, किंतु परियोजना प्रबंधक द्वारा समय अंतर्गत भी उक्त मार्ग का डामरीकरण कार्य नहीं किया गया, जिससे उक्त मार्ग में भविष्य में कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है लिहाजा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार....मदरसन कंपनी मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पुलिस पर बोला तीखा हमला
Ad Ad
Ad