करा ली न बेइज्ज़ती……पीआरडी जवान ने महिला को भेजे अश्लील मैसेज, बीच सड़क हुई पिटाई (हल्द्वानी)

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। तहसील में काम करने वाले एक पीआरडी जवान की हरकतों ने उसे सबके सामने शर्मसार कर दिया। एक महिला को अश्लील मैसेज भेजना उस कर्मचारी को भारी पड़ गया। जब महिला को इस बात का पता चला तो वह अपने परिवार के साथ तहसील पहुंच गई और कर्मचारी की तलाश करने लगी। हालांकि, कर्मचारी तहसील के बाहर ही बीच सड़क पर मिल गया, जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसे वहीं पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

परिजनों ने जब कर्मचारी से अश्लील मैसेज भेजने का कारण पूछा तो उसने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन परिजन उसकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद गुस्साई महिला ने आरोपी कर्मचारी को हेलमेट से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारी ने महिला के पैर पकड़कर माफी भी मांगी, लेकिन महिला का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था। बीच सड़क पर तमाशा चलता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

लोग पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने पहले भी कर्मचारी को इस तरह के मैसेज भेजने से मना किया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आखिरकार, महिला ने खुद सबक सिखाने का फैसला किया। फिलहाल, मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad