276 युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित समारोह में चार विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वन विभाग के 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के 65 तथा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के 14 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल रोजगार नहीं, बल्कि जनता की सेवा और विकास में योगदान देने की नई जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING - नैनीताल डीएसए मैदान में होगी ईद की नमाज, हाईकोर्ट ने दी इजाजत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नकल माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 33 हजार युवाओं को मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर सरकारी सेवाओं से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बकरीद का अवकाश किस दिन रहेगा, सरकारी आदेश आ गया

सीएम धामी ने कहा कि विकसित भारत-2047 और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नवचयनित कार्मिकों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad