ठंडे मौसम की वजह से उत्तराखंड के दो जिलों में 17 जनवरी तक स्कूल बंद, बर्फबारी की सम्भावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बीच अब घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में आज 15 जनवरी को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए दोनों जिलों के जिलाधिकारियों ने कक्षा 1 से 12वीं तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
ऊधम सिंह नगर में 17 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।

वहीं नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में पाले की मोटी परत जमने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोल्ड डे की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-स्कूल ड्रेस में नाबालिग छात्राएं, कमरे में दो युवक...होटल सील

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश व बर्फबारी की संभावना है, जो 20 जनवरी तक जारी रह सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में नदी-नाले जमने लगे हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

फिलहाल मौसम शुष्क
प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और पहाड़ों में पाला ठंड बढ़ा रहा है। कुछ जगहों पर धूप निकलने से दिन में हल्की राहत मिली है, लेकिन सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रविवार. धरती डोली दो बार....भूकंप के झटकों से दहशत..

अगले तीन दिन का पूर्वानुमान
16 -18 जनवरी  उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश व बर्फबारी संभव।
राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad