uttarakhand……भाभी से गन प्वाइंट पर दुष्कर्म की कोशिश, देवर और ससुरालियों की घिनौती करतूत

ख़बर शेयर करें -

मामला उत्तराखण्ड के रुड़की का है। यहां पर महिला के देवर ने अभद्रता करते हुए पिस्टल तान दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सहारनपुर निवासी महिला ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर बताया कि उसकी शादी मंगलौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति और ससुराल के लोगों से विवाद के चलते वह काफी समय से सहारनपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

इसी बीच महिला को जानकारी मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। यह जानकारी मिलने के बाद दो दिन पहले महिला बातचीत करने के ससुराल पहुंची। लेकिन आरोप है कि यहां ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद मंगलवार को वह सहारनपुर लौट रही थी कि इसी दौरान रास्ते में पनियाला रोड पर देवर ने उसे रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand_भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर देवर ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उस पर पिस्टल तान दिया और इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पिटाई करते हुए धमकी देकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad