Earthquake..उत्तराखण्ड के इस शहर में आज सुबह फिर से आया ज़लज़ला, लोग घरों से बाहर भागे

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जनपद में आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह भूकंप छह दिनों में नौवां था, जिससे लोग भयभीत हो गए। शुक्रवार सुबह भूकंप की तीव्रता 02.07 रिक्टर स्केल दर्ज की गई। झटका आते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर दौड़ पड़े। गुरुवार शाम भी करीब 7.31 बजे जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, गुरुवार का भूकंप 2.7 रिक्टर स्केल पर मापा गया था, और इसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी और यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand_भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी में लगातार आ रहे इन भूकंप के झटकों ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। इससे पहले 24 और 25 जनवरी को भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे, जिनकी तीव्रता 3 और 2 रिक्टर स्केल थी, और वरुणावत पर्वत के भूस्खलन क्षेत्र से मलबा व पत्थर गिरने की घटनाएं भी हुई थीं।

Ad