शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का कथित पत्र, वायरल हुआ आधिकारिक पुष्टि नहीं

आज़ाद क़लम:- सोशल मीडिया पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम से एक कथित इस्तीफा पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। पत्र में परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों का हवाला देते हुए इस्तीफे का दावा किया गया है।
हालांकि, अब तक भारत सरकार या शिक्षा मंत्रालय की ओर से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मंत्री अभी भी अपने पद पर हैं और हालिया छात्र आंदोलनों व विपक्ष की ओर से उठाई गई इस्तीफे की मांग पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया दे चुके हैं। आज़ाद क़लम इस ख़बर की पुष्टि नहीं कर रहा है सोशल मीडिया पर वायरल कथित ख़बरों के आधार पे आधारित है ये ख़बर
ADVERTISEMENTS




