पाकिस्तान के इस मशहूर सिंगर को भले ही आप न जानते हों लेकिन इसकी मौत आपको बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर सकती है, पढ़िये खबर

ख़बर शेयर करें -

सांसों की कीमत दुनिया का हर ऐशो आराम बेचकर भी नहीं चुकाई जा सकती
पाकिस्तान के एक सिंगर असद अब्बास की विगत 16 अगस्त को मौत हो गयी। असद पिछले सात साल से डबल किडनी फेल्योर की बीमारी से ग्रसित था। नौजवान लड़का था। आवाज़ में उसकी एक जादू था। देखने में बेहद हैंडसम। लड़कियां उसकी दीवानी थीं। देश और दुनिया में खूब नाम कमाया। पाकिस्तान को शोहरत दिलाई।

अपने हुनर की बदौलत परिवार और अपने लिए खूब पैसा जुटाया। पाकिस्तान के हर बड़े शहर में दो घर, कई लग्ज़री गाड़ियों का मालिक रहा असद अब्बास। फिर अचानक सात साल पहले किडनी की बीमारी ने असद को पकड़ा। असद के पास दुनिया में ऐशो आराम के लिए जो कुछ था वो किडनी में लगना शुरू हो गया। गाड़ी बिकी, घर मकान बिकने शुरू हो गए।

असद की किडनी डायलिसिस का जो सिलसिला शुरू हुआ वो उसकी मौत होने तक जारी रहा। सात साल असद अपना कुछ खर्च करके भी किडनी की बीमारी से निजात नहीं पा सका। अभी हाल में सोशल मीडिया पर असद के कई वीडियो वारयल हुए जिनमें असद ने अपने देश पाकिस्तान की सरकार, लोगों से, संगीत इंडस्ट्री के साथियों से रो-रोकर किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मदद की भीख मांगी थी। जिसके लिए उसे अमेरिका जाना था।

इन सात सालों में करोड़पति असद का परिवार रोड पर आ गया था। अमेरिका जाने के लिए उसे सात करोड़ रुपये की जरूरत थी जिसके लिए वो दर-दर भीख मांगता रहा। अपने किए काम और पाकिस्तान का नाम रौशन करने का हवाला देता रहा।

उसने अपने बच्चे यतीम हो जाने का भी हवाला दिया। लेकिन असद की मदद को कोई आगे नहीं आया। असद ने 16 अगस्त को आखिरी सांस ली। असद की मौत हमें सोचने पर मजबूर कर सकती है कि सेहत कितनी बड़ी नेमत है। दुनिया का हर ऐशो आराम उसके सामने कुछ मायने नहीं रखता।

Ad