आज भी भारी बारिश के आसार, उत्तराखण्ड के इन जिलों में रेड, ऑरेंज अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां आज गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश की तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए येलो अलर्ट है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad