उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल की कार्यकारिणी का विस्तार

ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रीय लोकदल कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत आज देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रालोद प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत चढ्ढा (वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। वहीं दिल्ली से आए प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ भीष्म सिंह ने मंच पर अपने विचार रखते हुए कहा कि “उत्तराखंड प्रदेश, राष्ट्रीय लोकदल के लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और विषम परिस्थितियों में खुद को साबित कर दिखाने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।

कार्यक्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा ने महिलाओं के उत्थान और उनकी सक्रिय सहभागिता को राष्ट्रीय लोकदल में सुनिश्चित व सुरक्षित होने का संदेश दिया। वही बतौर प्रदेश प्रवक्ता अनुपम खत्री ने कहा की 2027 में राष्ट्रीय लोक दल अपने सर्वमान्य नेता चौधरी जयंती सिंह के मजबूत मार्गदर्शन में निश्चित तौर पर अपनी दमदार भागीदारी आगामी विस चुनाव में प्रस्तुत करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

इसी क्रम में प्रोफेशनल मंच के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर युद्धवीर दहन ने राष्ट्रीय लोक दल के महत्व और उसकी दूरगामी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा (राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेशनल मंच) रविकांत चढ्ढा व राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉक्टर भीष्म सिंह की उपस्थिति में की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रालोद वरिष्ठ नेता दीपक राणा, किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रधान, भारतीय किसान यूनियन (बेदी) की प्रदेश अध्यक्ष गीता तोमर व जिला अध्यक्ष शबनम खान मासूम उपस्थित रहे। मंच संचालन महिला प्रकोष्ठ अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रवीना पाली ने किया।

कार्यक्रम में अश्वनी तोमर, अरुण धाइया, अभय बालियान, तरुण धाइया, भूपेंद्र, प्रदेश महासचिव उदयवीर सिंह चहल व बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत चड्ढा ने उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की व मीडिया को साधुवाद किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad