उत्तराखण्ड-दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पसरा मातम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के ओडाटा गांव के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मलबे में दबे, चारों की मौत
यह हादसा शुक्रवार रात करीब दो बजे हुआ, जब परिवार गहरी नींद में था। अचानक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई और मलबे में दबने से गुलाम हुसैन (26), उनकी पत्नी रुकमा खातून (23), तीन वर्षीय पुत्र आबिद और 10 माह की बेटी सलमा की मौके पर ही जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और राहत दल
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) और पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। बचाव और राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया, लेकिन तब तक चारों की जान जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के 2014 के चर्चित ‘एसिड अटैक’ मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शोक में डूबा इलाका, जांच जारी
तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में दीवार गिरने के पीछे हालिया भारी बारिश या मकान की कमजोर हालत को संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad