बच गए एक ही परिवार के चार लोग…कालाढूंगी में Duster आग का गोला बन गयी

कालाढूंगी। नैनीताल रोड में सड़क पर चल रही डस्टर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग मय सामान के सुरक्षित बाहर निकल गए। कार सवार परिवार कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहा था। कालाढूंगी पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद मार्ग में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। राजपुर रोड, किशनपुर (देहरादून) निवासी विनय थापा पुत्र स्व. फतेह सिंह अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ कैंची धाम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
तभी रास्ते में उनकी डस्टर कार संख्या यूके 07डीई 3095 में अचानक वायर जलने की बदबू आई। इस पर विनय ने कार खड़ी कर देखा तो कार में आगे से काला धुआं आ रहा था। उन्होंने तुरंत पत्नी और बच्चों का कार से बाहर निकाला और कार में रखा सामान भी बाहर निकाला। देखते ही देखते कार में आग तेज हो गई। कार पूरी तरह से खाक हो गई। एसआई बलबीर कंबोज ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि नैनीताल रोड में प्रिया बैंड से पास एक कार में आग धधक रही है।
इस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग नहीं बुझ पाई। रामनगर से फायर ब्रिगेड घटना स्थल तक पहुंचने तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने मार्ग से जाम खुलवाया। टीम में कांस्टेबल वीरेंद्र मेहता, विनोद कुटियाल शामिल रहे।




