raghav pariniti…..राघव और परिणीति हुए एक-दूजे के, धूमधाम से हुई शादी, देखिये खूबसूरत तस्वीरें

ख़बर शेयर करें -

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा अब हमेशा के लिए एक-दूजे को हो गए हैं। दोनों धूमधाम से कल यानी 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की। इस रॉयल शादी एक झलक पाने के लिए सभी बेताब थे, लेकिन शादी की रस्मों से जुड़ी कोई भी तस्वीर या वीडियो शेयर करने पर सख्त मनाही के चलते लोगों को ख्वाहिश अधूरी रह गई। शादी के बाद इस खूबसूरत जोड़े की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर रिवील किए जा चुके हैं। यह कपल तस्वीरों में बहुत ही प्यारा लग रहा है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की शादी पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी।

तमाम तैयारियों के बाद आखिरकार दोनों की शादी की सभी रस्में आनंद पूर्वक संपन्न हो गईं। ऐसे में फैंस इस क्यूट कपल की शादी की तस्वीरें देखने के लिए उत्सुक थे। शादी के बाद अब इस क्यूट कपल की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की शादी के गवाह कई बड़े चेहरे बने। इनमें कई फिल्मी सितारे, कई क्रिकेटर और राजनीति जगत की हस्तियों शामिल हुईं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शादी में शामिल हुए। यह बिग फैट पंजाबी वेडिंग को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुई। परिणीति ने अपनी बहन से इतर एक पॉलीटीशियन को अपना हमसफर चुना है। ऐसा भी नहीं है कि ऐसा करने वाली सिर्फ परिणीति ही हैं।

उनसे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने पॉलिटीशियान को अपना जीवन साथी बनाया है। परिणीति अब राघव चड्ढा के साथ अपना घर बसा चुकी हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के पॉवर कपल बन गए हैं। परिणीति और राघव चड्ढा पहले दोस्त थे। बाद में 2022 ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों शादी करने का फैसला किया था। परिणीति और राघव चड्ढा ने 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इसके बाद ही राजस्थान को शादी के लिए चुना गया था।

Ad