गांव की पिच से विश्व कप तकः बागेश्वर की प्रेमा रावत ने रचा इतिहास

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय महिला टी-20 विश्व कप टीम में जिले की होनहार क्रिकेटर प्रेमा रावत के चयन से पूरे बागेश्वर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रेमा रावत के चयन की खुशी में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर द्वारा एसबीआई तिराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया तथा लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand_भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रेमा की सफलता न केवल बागेश्वर बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। प्रेमा रावत मूल रूप से कपकोट विकास खंड के सुमटी बैसानी की रहने वाली है। प्रेमा ने बचपन से ही कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ क्रिकेट में अपना कैरियर बनाने की ठानी थी, जो बेखोब होकर गांव के युवाओ के साथ ही कड़ी मेहनत एवं परिश्रम करती थी। वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रेमा रावत ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उनका भारतीय महिला टीम में चयन जिले की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। इस अवसर पर सुरेश सोनियाल, रमेश दानू सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी, खिलाड़ी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रेमा रावत को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके विश्व कप अभियान की सफलता की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad