अब आसानी से हासिल करें अमरीकी वीज़ा, जानिए किस कठिन प्रक्रिया से मिलेगा छुटकारा

ख़बर शेयर करें -

आजाद कलम, अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एशियाई मामलों के सलाहकार अजय जैन भुटोरिया के अनुसार अमेरिका का वीजा हासिल करने के लिए अब ज्यादा कठिनाई का सामना करना नहीं पड़ेगा। चुनिंदा श्रेणी के लोगों के लिए अमेरिका ने अपने वीजा में काफी रियायत प्रदान करने का फैसला लिया है। छात्रों, पेशेवर लोगों और कलाकारों को अमेरिका का वीजा हासिल करने में अब परेशानी नहीं होगी। अमेरिका ने फैसला लिया है कि वीजा प्रक्रिया में भी वो कठिन सवाल नहीं पूछेगा। जैसे कि अब तक होता आया था। जिसमें इमीग्रेशन अधिकारी व्यक्तिगत साक्षात्कार में वीजा आवेदनकर्ता से काफी कठिन सवाल पूछते थे। जिनका जवाब देना भी हर किसी के बस का नहीं था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad