उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, B.Ed-M.Ed प्रवेश परीक्षा की तारीख तय, जानें पूरी प्रक्रिया

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के हजारों युवाओं का शिक्षक बनने का सपना जल्द साकार होगा। 16 अगस्त को होने वाली राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड और एमएड परीक्षा में शामिल होकर छात्र- छात्राओं को अपने सपने को नई उड़ान देने का अवसर मिलेगा।

इस बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सात अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। 16 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद विद्यार्थियों को एसएसजे विवि, कुमाऊं विवि नैनीताल और श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध परिसर, महाविद्यालय और संस्थानों में बीएड और एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

प्रवेश परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की ओर से जारी http://ukentrance.samarth.edu.in लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। लेकिन उन्हें सात अगस्त तक पंजीकरण करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

उत्तराखंड संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सात अगस्त तक परीक्षा के लिए पंजीकरण कर लें। प्रवेश रीक्षा 16 अगस्त को होगी
– डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad