कॉकरोच जनता पार्टी पर सरकारी एक्शन शुरू, X अकाउंट ब्लॉक के बाद अब Instagram भी निशाने पर

ख़बर शेयर करें -

16 मई को बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुकी है. एक हफ्ते के भीतर ही पार्टी “टॉक ऑफ द कंट्री” बन गई, लेकिन अब इसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई शुरू हो गई है. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए X को CJP का अकाउंट ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. अब खबर है कि पार्टी का Instagram अकाउंट भी बंद किया जा सकता है.

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, Ministry of Electronics and Information Technology ने IT Act 2000 की धारा 69(A) के तहत X को अकाउंट बंद करने का आदेश दिया. यह सिफारिश IB की ओर से की गई थी. एजेंसी का कहना था कि अकाउंट पर पोस्ट किया जा रहा कंटेंट देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. खासतौर पर युवाओं के बीच इसका कंटेंट तेजी से वायरल हो रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

IT Act की धारा 69(A) सरकार को यह अधिकार देती है कि वह ऐसे ऑनलाइन कंटेंट को हटाने या ब्लॉक करने का आदेश दे सके, जिससे देश की सुरक्षा, संप्रभुता या सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा हो. आदेश न मानने पर प्लेटफॉर्म्स पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

CJP का पुराना X अकाउंट सिर्फ भारत में ब्लॉक किया गया है, जबकि दूसरे देशों में वह अब भी सक्रिय है. अकाउंट बंद होने से पहले उसके करीब 90 हजार फॉलोअर्स थे. 21 मई को ब्लॉक होने के कुछ देर बाद ही पार्टी ने नया अकाउंट “Cockroach Is Back” नाम से बना लिया. बायो में लिखा गया- “Cockroach Don’t Die”. 22 मई तक इस नए अकाउंट पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

वहीं, CJP का Instagram अकाउंट अभी भी सक्रिय है, जहां करीब 19 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक सरकार इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

X के नियमों के अनुसार किसी अकाउंट को तभी ब्लॉक किया जाता है, जब किसी अधिकृत एजेंसी की ओर से वैध कानूनी अनुरोध मिले और अकाउंट स्थानीय कानूनों का उल्लंघन करता पाया जाए.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad