उत्तराखंड में बकरीद का अवकाश किस दिन रहेगा, सरकारी आदेश आ गया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की छुट्टी को
लेकर चल रहा संशय आखिरकार खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को जारी आदेश में स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 28 मई, गुरुवार को रहेगा।

दरअसल, बकरीद की तारीख को लेकर पिछले कई दिनों से लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। कुछ जगहों पर 27 मई, बुधवार को त्योहार मनाए जाने की संभावना जताई जा रही थी, जिसके चलते अवकाश को लेकर भी असमंजस बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

अब सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। आदेश के मुताबिक उत्तराखंड में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का अवकाश 28 मई, गुरुवार को घोषित किया गया है। वहीं यह आदेश पहले 27 मई के अवकाश का था जिसे अब संशोधित कर दिया गया है।

  • सरकारी फैसले के बाद सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अन्य संस्थानों में छुट्टी को लेकर बनी अनिश्चितता भी समाप्त हो गई है।
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad