हल्द्वानी के बरेली रोड में अब्दुल्ला बिल्डिंग के सामने ‘हांडा बैंगल्स’ ज्वैलरी शोरूम की भव्य ओपनिंग

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बाज़ार सिर्फ सामान बेचने की जगह नहीं होता, यह भरोसे का आइना भी होता है। जहां चमक सिर्फ सोने की नहीं, रिश्तों की भी होती है। हल्द्वानी में बरेली रोड पर अब्दुल्ला बिल्डिंग के पास नई शुरुआत ने दस्तक दी है। नाम है हांडा बैंगल्स। 24 कैरेट गोल्ड पत्र ज्वैलरी के साथ यह सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि परंपरा और आधुनिकता का संगम लेकर आई है। हांडा बैंगल्स ज्वैलरी शोरूम का शुभारंभ आरडी गुप्ता, अंजली गुप्ता, राजकुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से अक्षर तृतीया के दिवस पर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान स्वामी ने बताया कि यदि आप गहनों के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। शहर के बरेली रोड पर केनरा बैंक के पास अब्दुल्ला बिल्डिंग के सामने हांडा बैंगल्स का नया स्टोर खुल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहारः हल्द्वानी में पुलिस ने 66 लाख की स्मैक पकड़ी, एक गिरफ्तार

जहां आपको मिलेगा 24 कैरेट गोल्ड पत्र ज्वेलरी का शानदार कलेक्शन जहां पर हर डिज़ाइन में बारीकी है, और हर गहने में परंपरा की झलक। डा. गौरव गुप्ता का कहना है कि यह स्टोर सिर्फ खरीदारी का स्थान नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ लंबे समय का विश्वास बनाने की पहल है। अगर आप गहनों में शुद्धता, डिज़ाइन में अलग पहचान और खरीदारी में भरोसा तलाश रहे हैं, तो यह नया ठिकाना आपके लिए हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला योजना के विकास कार्यों में जन प्रतिनिधियों को मिलेगी प्राथमिकता, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को किया निर्देशित

शोरूम के उद्घाटन अवसर पर दिनभर शहर के गणमान्य लोगों का आना-जाना लगा रहा। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक डा. मोहन बिष्ट, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दायित्वधारी ध्रुव रौतेला, भाजपा नेता समीर आर्या, अब्दुल कवि, जिला सूचना अधिकारी गिरीजा शंकर जोशी, वरिष्ठ पत्रकार विपिन चन्द्रा, शाहवेज़ खान, सरताज आलम, विनोद, संजय प्रसाद, तारा जोशी, अरविंद मलिक, शेर अफगान, चंदन बिष्ट, रक्षित टंडन, वंदना, सचिन समेत तमाम लोगों ने डा. गौरव गुप्ता को बधई दी।

Ad Ad Ad
Ad