गुरुद्वारा प्रमुख की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

ख़बर शेयर करें -

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में दिनदहाड़े गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में भारतीय मूल के गुरुद्वारा प्रमुख और बिल्डर बूटा सिंह गिल समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। ये घटना गिल के बिजनेस से जुड़ी एक जगह पर हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक़ ये घटना सोमवार 8 अप्रैल को हुई। रेडियो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनिंदर सिंह गिल ने बताया कि इस घटना में सरबजीत सिंह नाम के एक सिविल इंजीनियर को भी गोली लगी थी। सरबजीत का अभी इलाज़ चल रहा है। मनिंदर सिंह ने बताया कि जब ये विवाद हुआ, तो वहां 3 लोग मौजूद थे। उस वक़्त भारतीय मूल के एक श्रमिक ने कथित तौर पर अपनी जान लेने से पहले गिल और सिंह दोनों को गोली मार दी। हालांकि विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिल ने पहले भी 2-3 मौक़ों पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। गिल ने बताया था कि उन्हें जबरन वसूली के लिए कॉल और धमकियां मिल रही हैं। इससे पहले एडमॉन्टन पुलिस ने बताया था कि एडमॉन्टन के दक्षिण एशियाई समुदाय में घर बनाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। इसले पीछे जबरन वसूली का नेटवर्क काम करता है। इसमें भारत के गैंगस्टरों का हाथ होने की बात कही गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad