Haldwani—महिला से अभद्रता और धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। टीपी नगर क्षेत्र की नीलांचल कॉलोनी (फेज-6, डहरिया) में महिला से गाली-गलौज, अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे एक डिलीवरी बॉय महिला के घर पर पता पूछने पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सलीक अली पुत्र आफताब हुसैन ने बिना किसी कारण महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी लकड़ी लेकर मारने दौड़ा और महिला को जान-माल व सम्मान को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  कल नैनीताल ज़िले के स्कूल बंद रहेंगे, भारी बारिश की चेतावनी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उसके और उसकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है। घटना के बाद आरोपी का धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 238/2026, धारा 79/351(3)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी सलीक अली को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने और किसी भी विवाद की स्थिति में पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  चॉइस वेल्दी की उत्तराखंड में पहली वर्षगांठ, लोगों को बेहतर वित्तीय नियोजन की दी जानकारी

पुलिस टीम में शामिल रहे:

मनोज कुमार, चौकी प्रभारी टीपी नगर
महिला उपनिरीक्षक रेनू सिंह
कांस्टेबल हिमांशु जोशी
कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह अधिकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad