Haldwani-नैनीताल के 105 स्कूल प्राइवेट स्कूलों पर हो सकती है कार्रवाई, चार को नोटिस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी, लालकुआं, भीमताल, भवाली और रामनगर के निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ और नियमों के उल्लंघन के मामलों में अब चार और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही जिले में नोटिस पाने वाले स्कूलों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सख्त रुख अपनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने किया पुलिस बहुउद्देशीय भवन का वार्षिक निरीक्षण

इन 4 स्कूलों को मिला नोटिस

माउंट कार्मल सेरा स्कूल, लामाचौड़
हैप्पी स्टेप्स स्कूल, देवलचौड़
एवर ग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेरीपड़ाव
लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल

जांच में सामने आया कि कई निजी स्कूलों ने एनसीईआरटी पुस्तकों के बजाय महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें अनिवार्य कर दीं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा।

प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संबंधित स्कूलों को 15 दिनों के भीतर_संशोधित पुस्तक सूची जारी करने,एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता देने,खासविक्रेताओं की बाध्यता खत्म करने, वेबसाइट पर फीस और पुस्तक सूची सार्वजनिक करने,अनावश्यक किताबों पर धनवापसी/समायोजन करने, अतिरिक्त शुल्क का आगामी फीस में समायोजन करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस इलाके में ठेकेदार का शव फंदे से लटका मिला...पुलिस जुटी जांच में

आदेश नहीं माने तो होगी बड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त जांच समिति गठित की गई है, जो 15 दिन में रिपोर्ट देगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आदेशों की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर मान्यता निलंबन या निरस्तीकरण जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad