हल्द्वानी- अमित हत्याकांड-सिर और हथेली कहां मिली, आज होगा सनसनीखेज़ खुलासा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के गौलापार इलाके में  मासूम अमित मौर्या की निर्मम हत्या ने पूरे शहर को हिला के रख दिया। हर तरफ एक ही सवाल लोगों के जहन में क्यों, कैसे, कौन है हत्यारा। मामले में पुलिस ने छह दिन की लगातार खोजबीन के बाद कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मासूम का सिर और हाथ बरामद किया है।

 

इस वारदात से लोगों में आक्रोश देखने को मिला ,प्रदर्शन भी हुए पुलिस के लिए चुनौतियां बढ़ती गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-तेज़ रफ्तार बस की चपेट में आकर चार साल की मासूम की मौत, हादसे का मंज़र देख भड़का जन आक्रोश

 

घटना बीते सोमवार की है, जब अमित अपने घर के पास खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। अगले दिन खेतों के पास एक कट्टे में उसका धड़ बरामद हुआ, लेकिन सिर और हाथ गायब थे। इस वीभत्स घटना से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए तेज़तर्रार खुफिया स्पेशल टीम का गठन किया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार....मदरसन कंपनी मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पुलिस पर बोला तीखा हमला

 

पुलिस की जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि हत्या मासूम के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने की थी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा हुआ है।  आरोपी की निशानदेही पर मासूम का सिर और हाथ बरामद किए गए। एसएसपी मीणा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित हत्याकांड का खुलासा करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad