हल्द्वानी :- पत्नी व पिता पर जानलेवा हमला कर।युवक फरार दोनों की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल रोड के वैलेजॉली लाज में एक युवक द्वारा अपने पिता व पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने की सूचना आ रही है। आरोपी युवक का नाम शिवम शर्मा बताया जा रहा है। हमले के बाद से वह फरार है। पुलिस ने उसके घर पर पहुंच कर घर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनती कर दी है। घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-तेज़ रफ्तार बस की चपेट में आकर चार साल की मासूम की मौत, हादसे का मंज़र देख भड़का जन आक्रोश

मिल रही जानकरी के अनुसार नैनीताल रोड स्थित वैलेजॉली लॉज में रहने वाले शिवम शर्मा ने अपने पिता व पत्नी पर हमला करके उन्हें घयल कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से उसके घर में झगड़ा व मारपीट की घटनाएं हो रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा

लेकिन आज खून खराबा होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। भोटिया पड़ाव चौकी और कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चिकित्सालय पहुंचया। शिवम के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। बताया गया है कि शिवम इंडेन गैस में काम करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad