हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा में इन पांच लोगों की और हुई गिरफ्तारी

ख़बर शेयर करें -

दिनॉक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर *पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना* के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा श्री हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण* में *बृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन* किया गया है।
*पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों* के आधार पर *घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश* दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 37 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।
इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में *आज दिनाँक- 15/02/2024 को 05 उपद्रवियों को गिरफ्तार* किया गया है।
*अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 42 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।*

यह भी पढ़ें 👉  पेड़ हम लगाएंगे देखभाल आपको करनी है, हल्द्वानी में वन्दे मातरम ग्रुप की मुहिम

■ मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्तगण-
*1- मौहम्मद इस्तकार उर्फ जब्बा* पुत्र मौहम्मद अल्ताफ निवासी लाईन नं0-08, बिलाली मस्जिद के पीछे वाली गली, बनभूलपुरा, उम्र-22 वर्ष।
*2- शरीफ उर्फ पाचा* पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी लाईन नं0-12, न्यू ऐरा स्कूल के पास, बनभूलपुरा उम्र-29 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में बाघ दिखने से दहशत, पत्रकार के सामने अचानक प्रकट हो गया

■ मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण-
*1. आदी खान* पुत्र परवेज खान निवासी किदवई नगर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष।
*2. मौहम्मद आसिफ* पुत्र मौहम्मद युसुफ निवासी सफदर का बगीचा, बनभूलपुरा, उम्र-30 वर्ष।
*3. हुकुम रजा* पुत्र वाहिद रजा खान निवासी लाईन नं0-08, हाल निवासी-वारसी कॉलोनी जवाहरनगर, उम्र-33 वर्ष।

बनभूलपुरा घटना में शामिल आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।*

 

Ad