हल्द्वानी- महिला डिग्री कॉलेज में भगवा परचम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय छात्रासंघ चुनाव में अध्यक्ष पद में एबीवीपी प्रत्याशी ने अपना परचम लहराया है। छात्रासंघ अध्यक्ष पद में एबीवीपी की शिवानी कार्की ने एनएसयूआई प्रत्याशी रिंकी कुमारी को 343 वोटों के अंतर से हरा दिया। शिवानी को 492 मत मिले। रिंकी को 149 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं उपाध्यक्ष पद पर वैष्णवी सचिव पद पर अंजली ने जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद पर वैष्णी ने आयुषी सिंह को हराया। वैष्णवी को 442 और आयुषी को 154 वोट पड़े। सचिव पद में अंजली ने हरिप्रिया राणा को पराजित किया। अंजली को 409 और हरिप्रिया को 205 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर पूजा बिष्ट निर्वाचित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान

उन्होंने उमरा सैफी को 318 मतों के अंतर से पराजित किया। पूजा को 459 और उमरा को 141 वोट पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर सुनैना कार्की ने जीत हासिल की है। सुनैना ने बबीता को 289 वोटों से पराजित किया। सांस्कृतिक सचिव पद पर कविता परगांई, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर आकांक्षा बगडवाल चुनी गई हैं। कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर इंदिरा दिव्य दर्शनी ने जीत हासिल की है। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर रिया पलड़िया विजयी हुई हैं। जबकि विज्ञान संकाय में पूजा बिष्ट निर्विरोध चुनी गई हैं।

Ad